विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर रोजगार मेले में 1019 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 732 को मिला प्रारंभिक चयन

By Fz Khan Edited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 30 Oct 2026 03:19 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में आयोजित तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ में 20 निजी कंपनियों ने भाग लिया। कुल 1019 अभ्यर्थियों में से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सिद्धार्थनगर में तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ आयोजित।

  2. 20 कंपनियों ने 1019 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

  3. कुल 732 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ आयोजित किया गया। इसमें 20 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे 1019 अभ्यर्थियों में से 732 का प्रारंभिक चयन किया गया।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लिया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

इससे युवा आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, संस्थान के प्रबंधक ओपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा, कौशल विकास मिशन के अमित और संतोष मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी संदीप मौर्य, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संदीप सिंह तथा राजकीय आइटीआइ के प्रधानाचार्य सत्यदेव दूबे उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से विवेक और मनोज मजूमदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन हेमंत दूबे ने किया।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में मासूम से दरिंदगी के दोषी को 20 साल की जेल, पॉक्सो कोर्ट ने 36 दिन के भीतर सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान की विदेशी भाषा में बिकेगा सिद्धार्थनगर का 'कालानमक' चावल, मिला 25 टन का आर्डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।