सिद्धार्थनगर में इरफान ने आदित्य बनकर रची साजिश: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा
सिद्धार्थनगर में एक व्यक्ति ने आदित्य बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अपनी शादीशुदा पहचान छिपाई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, सिद्धार्थनगर। झूठी पहचान बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पहले से विवाहित होने की बात छिपाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार को त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपित की पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी इरफान खान के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
पश्चिम बंगाल की मूल निवासी और मुंबई में कार्यरत युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करती है। करीब तीन वर्ष पूर्व वह गोवा घूमने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात इरफान खान से हुई, जिसने अपना नाम आदित्य बताया।
बातचीत के दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। इसके बाद करीब छह माह तक दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।
युवती का आरोप है कि इसी दौरान इरफान ने शादी का झांसा देकर उसे फिर गोवा बुलाया। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह करीब एक वर्ष तक साथ रहे। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे छद्म विवाह कर लिया।
कुछ समय तक साथ रखने के बाद करीब 10 दिन पहले वह युवती को छोड़कर फरार हो गया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। युवती ने संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
इसके बाद वह 21 अप्रैल को उसे खोजते हुए वह तेतरी गांव स्थित उसके पैतृक आवास पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि आरोपित का असली नाम इरफान खान है और वह पहले से विवाहित है। आरोप है कि पहले तो इरफान ने उसे बहलाने की कोशिश की और करीब दो दिन तक मनाता रहा, लेकिन खुद को ठगा महसूस करने पर युवती ने थाना त्रिलोकपुर पहुंचकर तहरीर दे दी।
खबरें और भी
थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गणेश कुमार, मुख्य आरक्षी रवि कुमार, आरक्षी सत्यवीर यादव, सोनू शर्मा, सागर जायसवाल और नितिन पाठक शामिल रहे।
पश्चिम बंगाल की मूल निवासी और मुंबई में कार्यरत युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
बृजेश कुमार वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज