सिद्धार्थनगर में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
पुलिस ने सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में लुटेरों के एक गिरोह के साथ मुठभेड़ के बाद चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाशों ने पुलि ...और पढ़ें

HighLights
पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के केसरा में हुई मुठभेड़।
गिरोह 27 अप्रैल की स्नैचिंग में भी शामिल था।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लुटेरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, अंधेरे का लाभ उठाकर दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।
पकड़े गए सभी आरोपी कठेला समय माता थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुठभेड़ शुक्रवार की रात करीब दो बजे चिल्हिया थाना क्षेत्र के केसरा के पास हुई। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि लुटेरों का एक गिरोह केसारे मार्ग से गुजरने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। रात करीब 2:30 बजे जब संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की और घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से आम का पेड़ क्षतिग्रस्त, घर में दरार, बकरी की मौत
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने छिनैती और लूट के कई सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह गिरोह 27 अप्रैल को चिल्हिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई दिनदहाड़े स्नैचिंग में भी यह गिरोह शामिल था।
खबरें और भी
उस दिन बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से सोने का लाकेट छीन लिया था और फरार हो गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अन्य कई घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है।