विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में बारिश से बदला मौसम, उमस से मिली बड़ी राहत

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:05 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू होने से तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली है। चक्रवाती ...और पढ़ें

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27 सितंबर तक बारिश के आसार। जागरण

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27 सितंबर तक बारिश के आसार। जागरण

HighLights

  1. गुरुवार सुबह से सिद्धार्थनगर में बारिश शुरू हुई।

  2. तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली।

  3. अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। कई दिनों से बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस से परेशान जिलेवासियों को गुरुवार सुबह राहत मिल गई। सुबह करीब छह बजे से जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। लगातार वर्षा होने से मौसम ठंडा हो गया और वातावरण में बनी उमस काफी कम हुई। आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी मौसम को लेकर राहत नजर आई।

पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहन दबाव से विकसित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने गुरुवार से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान जताया था। इसके तहत अगले तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

27 सितंबर तक वर्षा का क्रम बने रहने के आसार हैं। लगातार चार-पांच दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन में तेज धूप के साथ वातावरण में काफी उमस थी। गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। ठंडी हवा चलने और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में करीब आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से जिले के मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। 27 सितंबर तक बारिश का क्रम बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में प्रभावी गिरावट के साथ मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने के आसार हैं। उन्होंने किसानों को वर्षा के दौरान खेतों में फसलों की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में चक्रवाती तूफान का दिख सकता असर, 27 तक भारी बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।