Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में 9 नई सड़कों को मिली मंजूरी, 17.20 करोड़ से होगा निर्माण

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:00 PM (IST)

    शासन ने सिद्धार्थनगर में पीडब्ल्यूडी की नौ सड़क परियोजनाओं को राज्य सड़क निधि से 17.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें प्रांतीय खंड की छह, इटवा क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर में 9 सड़क परियोजनाओं को मिली शासन की स्वीकृति।

    2. राज्य सड़क निधि से 17.20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित।

    3. निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य होगा प्रारंभ।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। शासन ने पीडब्लूडी की सात सड़कों के निर्माण की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। पीडब्लूडी के तीन खंड की 17.20 करोड़ लागत की कुल नौ सड़क की परियोजना को स्वीकृति मिली है। धन का भी आवंटन किया गया है। अब विभाग इन सभी कार्यों के निविदा प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुट गया है। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

    पीडब्लूडी के तीन खंड स्थापित हैं। सभी खंड के कार्यक्षेत्र का विभाजन किया गया है। तीनों खंड ने अपने-अपने क्षेत्र की परियोजना को तैयार करके शासन में स्वीकृति के लिए भेजा था। इसमें पीडब्लूडी प्रांतीय खंड की छह, इटवा की एक और बांसी की दो परियोजना सम्मिलित रही।

    शासन ने राज्य सड़क निधि परियोजना में इन्हें चयनित करने के बाद कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने बताया कि शासन ने राज्य सड़क निधि में नौ सड़कों की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इसके सापेक्ष धन का भी आवंटन किया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
    image - 2026-03-02T145731.713

    AI Generated image


     

    शासन ने पीडब्लूडी की सड़क निर्माण की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सर्वाधिक सड़क कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की हैं। यहां की पांच सड़क को स्वीकृति मिली है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिला था। उनसे क्षेत्र की सड़कों से संबंधित जानकारी भी दी है।

    -

    -श्यामधनी राही, विधायक कपिलवस्तु