Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर : प्राइवेट स्कूल के नल में उतरा करंट, चपेट में आने से छात्र की मौत; भाई की हालत गंभीर

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के सोहांस खास स्थित एक निजी स्कूल में नल में करंट उतरने से 12 वर्षीय छात्र आशीष कुमार गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. निजी स्कूल के नल में करंट से हादसा।

    2. 12 वर्षीय छात्र आशीष कुमार गुप्ता की मौत।

    3. छोटा भाई गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के सोहांस खास स्थित एक निजी विद्यालय में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में लगे नल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आए 12 वर्षीय छात्र आशीष कुमार गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई स्कूल समय में पानी पीने गए थे। इसी दौरान नल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

    हादसे के बाद क्षेत्र में शोक व आक्रोश का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया विद्युत सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।