Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंडा फेंकने के मामूली विवाद में डुमरियागंज में बवाल, शादी समारोह में मारपीट, अस्पताल में दोबारा हमला

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:21 PM (GMT+05:30)

    बच्चों द्वारा अंडा फेंकने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद डुमरियागंज में बहुभोज कार्यक्रम के दौरान एक परिवार पर दो बार हमला किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। शादी समारोह के दौरान बच्चों द्वारा अंडा फेंकने की मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की और बाद में अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष पर दोबारा हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि पीड़ित की थार गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

    गांव निवासी इरफान अहमद पुत्र मो. मारूफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उनके घर वलीमा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बच्चों द्वारा अंडा फेंकने को लेकर चौकनिया गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।

    आरोप है कि थोड़ी देर बाद दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों तक को पीट दिया गया।

    मारपीट में घायल लोगों को स्वजन इलाज के लिए थार गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने फिर हमला कर दिया।

    आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाकर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।