Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में गड्ढा बचाने के चक्कर में पलटी पुलिस की बोलेरो, तीन पुलिसकर्मी घायल

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 03:21 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में बर्डपुर-मोहाना रोड पर एक गड्ढे से बचने के प्रयास में पुलिस की बोलेरो पलट गई। वाहन में सवार चालक सहित तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित बाहर निक ...और पढ़ें

    बर्डपुर-मोहाना मार्ग पर हुआ हादसा। जागरण

    बर्डपुर-मोहाना मार्ग पर हुआ हादसा। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस की बोलेरो गड्ढे से बचने में पलटी।

    2. तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं।

    3. एनएचएआई ने घटना के बाद गड्ढे भरे।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बर्डपुर- मोहाना रोड स्थित बढ़या गांव के पास रविवार को पुलिस की एक बोलेरो गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    चालक ने बताया कि सड़क पर अचानक पड़े गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पलट गई। तीनों पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया।

    घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क से हटवाया।

    बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर बैजनाथपुर के पास रविवार रात को गड्ढे से बचने के प्रयास में टेम्पो और मैजिक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से फरार था 25 हजार का इनामी बदमाश

    घटना के बाद एनएचआई के जिम्मेदारों ने मजदूर लगाकर सीमेंट-कंक्रीट से गड्ढा भरने का कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग हादसे के बाद ही सक्रिय होता है, जबकि समय रहते मरम्मत हो जाए तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

    खबरें और भी