Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में गैस के लिए लाइन में खड़े शिक्षक का सिलेंडर चोरी, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 07:13 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के सोनबरसा गांव में मिड डे मील के लिए लाइन में लगे एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पति का गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पीड़ित पक्ष न ...और पढ़ें

    गैस के लिए लाइन में खड़े शिक्षक का सिलेंडर चोरी। फाइल फोटो

    गैस के लिए लाइन में खड़े शिक्षक का सिलेंडर चोरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. प्राथमिक विद्यालय हथिहवा का मिड डे मील गैस सिलिंडर चोरी।

    2. शिक्षक के पति का सोनबरसा में लाइन से सिलेंडर चोरी।

    3. मोहाना थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस से कार्रवाई की मांग।

    संवाद सूत्र, बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित बगीचे के पास से प्राथमिक विद्यालय हथिहवा का गैस सिलिंडर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

    प्राथमिक विद्यालय हथिहवा के एमडीएम संचालन हेतु गैस सिलिंडर भरवाने के लिए प्रधानाध्यापक आराधना देवी के पति सत्यवीर नारायण यादव 22 अप्रैल को एचपी गैस एजेंसी बर्डपुर गए थे। वहां एजेंसी द्वारा बताया गया कि सिलिंडर वितरण अब सोनबरसा स्थित अस्पताल के पीछे किया जा रहा है।

    इस पर वह बताए गए स्थान पर पहुंच गए, जहां पहले से ही लंबी लाइन लगी थी। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने गाड़ी चालक और डिस्ट्रीब्यूटर से बात की, जिस पर उन्हें पहले सिलिंडर खारिज कराने को कहा गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका खाली गैस सिलिंडर चोरी कर लिया।

    काफी खोजबीन के बावजूद सिलिंडर का कोई पता नहीं चल सका। आराधना देवी ने बताया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन के लिए सिलिंडर भेजा गया था, जो चोरी हो गया। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

    खबरें और भी