Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एक्सपो में चमकेगा सिद्धार्थनगर का कालानमक उत्पाद, गोरखपुर की बर्फी और बस्ती का सिरका भी होगा शामिल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:58 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के कालानमक चावल से बने उत्पादों को 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना में पहचान मिली है। ये उत्पाद 5 से 8 अगस्त तक नोएडा में होने वाले इंडिया हॉस् ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. कालानमक उत्पाद को 'एक जनपद एक व्यंजन' में स्थान।

    2. नोएडा एक्सपो में 5-8 अगस्त तक बिक्री होगी।

    3. गोरखपुर बर्फी, बस्ती सिरका भी एक्सपो में शामिल।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के कालानमक चावल से बने उत्पाद को पहचान मिलने लगी है। शासन की एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में इसे स्थान मिला है। पांच से आठ अगस्त तक नोएडा में होने वाले इंडिया हास्पिटेलिटी एक्सपो में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस एक्सपो में 31 जनपद के विशेषता वाले व्यंजन का स्टाल लगाने और प्रदर्शनी के लिए उद्यमियों को बुलाया गया है। इसमें गोरखपुर की सुप्रसिद्ध बर्फी व बस्ती में बनने वाले सिरका का भी स्टाल लगेगा।

    नोएडा में प्रस्तावित एक्सपो में ओडीओसी में चयनित कालानमक के उत्पाद का स्टाल लगाया लगेगा। कालानमक के चावल के आटे से बने कुकीज, ब्रेड, क्रीमरोल, बिस्किट आदि उत्पाद की बिक्री व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शासन ने कालानमक के चावल के आटे से उत्पाद बनाने वाले उद्यमी को स्टाल लगाने के लिए कहा है।

    इसके अलावा बस्ती के कटरा स्थित फर्म हाउस आफ सिरका को भी बुलाया गया है। गोरखपुर के राजेंद्रनगर स्थित फर्म बाटी चोखा को गोरखपुर की बर्फी और कुशीनगर के पडरौना के गुप्ता स्वीट हाउस वहां के सुप्रसिद्ध लाल खोरमा का स्टाल लगाएंगे।

     

     

    नोएडा ने एक्सपो का आयोजन होना है। जनपद से कालानमक के उत्पाद बनाने वाले बुद्धा डिलाइट्स को भेजा जा रहा है। एक जनपद एक व्यंजन में कालानमक के उत्पाद को स्थान दिया गया है। इसके अलावा बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर समेत 31 जनपद के उद्यमी इसमें प्रतिभाग करेंगे।

    -

    शिवशंकर, उपायुक्त उद्योग

    खबरें और भी