विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: कस्टम निरीक्षक व कैरियर में झड़प, 15 मिनट रुका भारत-नेपाल आवागमन, पहले भी दर्ज हो चुकी है लिखित शिकायत

Published: Mon, 01 Sep 2025 04:44 PM (GMT+05:30)

सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर कस्टम अधिकारियों और कैरियर्स के बीच झड़प हो गई। कस्टम निरीक्षक द्वारा सामान ले जा ...और पढ़ें

कस्टम निरीक्षक व कैरियर में झड़प, 15 मिनट रुका भारत-नेपाल आवागमन
कस्टम निरीक्षक व कैरियर में झड़प, 15 मिनट रुका भारत-नेपाल आवागमन

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर।  भारत-नेपाल सीमा स्थित ककरहवा बार्डर पर रविवार की शाम कस्टम निरीक्षक और कैरियरों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि कस्टम द्वारा बैरियर बंद कर दिया गया और दोनों देशों के बीच करीब 15 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। अचानक बंद हुए बैरियर के चलते सीमा पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रतिदिन की तरह रविवार को भी महिला कैरियर समेत कुछ लोग खाद्यान्न सामग्री भारत से नेपाल ले जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात कस्टम निरीक्षक संजीव कुमार ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। कैरियरों ने उनसे उलझना शुरू कर दिया, जिसके बाद कस्टम ने सुरक्षा को देखते हुए तत्काल बैरियर बंद कर दिया।

इस दौरान सूचना पाकर ककरहवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बैरियर खुलवाकर आवागमन बहाल कराया। कस्टम निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कैरियर बार-बार अवैध तरीके से सामान पार कराने की कोशिश करते हैं। मना करने पर विवाद खड़ा कर देते हैं।

गौरतलब है कि कस्टम विभाग ने पहले भी इन कैरियरों की हरकतों को लेकर मोहाना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे। रविवार को एक बार फिर उन्होंने कस्टम निरीक्षक से विवाद कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।