विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव, पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

Published: Sun, 09 Nov 2025 02:44 PM (IST)

एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका और उसके पति के ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला विवाहिता का शव।

HighLights

  1. विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला

  2. पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

  3. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम बगही के टोला हरपौली में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटकता मिला है। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है।

मोहाना थाना क्षेत्र के लकडा गांव निवासी सोभई की पुत्री सीरावत की शादी 10 वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के हरपौली निवासी चीनक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता था। दोनों के दो बच्चियां भी हैं। शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी।

उसके बाद युवती अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह घरवालों ने सीरावत का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई मलखान ने मोहाना थाना पर तहरीर देते हुए सीरावत का हत्या कर शव कुंडी में लटकाये जाने की आशंका व्यक्त की है।

थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाया है। तहरीर मिला है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।