विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह आज का भारत है छेड़ने पर छोड़ेगा नहीं', पाक पर एटम बम तो हमारे पास क्या...डुमरियांगंज में गरजे सीएम योगी

Published: Tue, 21 May 2024 02:37 PM (IST)

Yogi Adityanath Rally In UP लोकसभा चुनाव में सीएम ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में सभी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा ...और पढ़ें

Yogi Adityanath: नगर पंचायत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई जनसभा में बोलते सीएम।
Yogi Adityanath: नगर पंचायत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई जनसभा में बोलते सीएम।

HighLights

  1. नगर पंचायत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई जनसभा
  2. सपा व कांग्रेस को बताया आतंकियों व माफियाओं का सरपरस्त

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार का नारा गूंज रहा है। सपा प्रदेश के 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, सब जगह उसकी जमानत जब्त हो रही है। इंडी एलायंस जनसभाओं में भीड़ न आने से घबरा गई है। जिससे दोनों लड़के झूठ बोलने लगे हैं।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डुमरियागंज नगर पंचायत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

गुडे व भू माफिया जेल में

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार में गुंडे व भू माफिया जेल में हैं, कुछ का राम नाम सत्य हो गया है, कुछ को उल्टा लटका दिया गया। सपा माफियाओं को संरक्षण देती है। इसलिए हमारे इस कदम से उसको पीड़ा हो रही है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज आतंकी हमले होते थे। आज सीमापार के आतंकी खामोश हो गए हैं। पड़ोसी को पता है कि यह आज का हिंदुस्तान है छेड़ने पर छोड़ेगा नहीं।

पाकिस्तान के पास एटम बम तो हमारे पास क्या पटाखे हैं

सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस बोलती है पाकिस्तान के खिलाफ न बोलो उसके पास एटम बम है...तो हमारे पास पटाखा है क्या। यदि पड़ोसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो नक्शे से उसका नामो निशान मिट जाएगा। आज सीमाएं सुरक्षित हैं, देश का चौमुखी विकास हो रहा है। कार्डधारकों का मुफ्त इलाज हो रहा है। शुद्ध पेयजल, शौचालय, उज्जवला योजना से ग्रामीण जीवनशैली बदल गई है। इंसेफलाइटिस पर अंकुश लग गया है।

ये भी पढ़ेंः UP: 'आठवीं पत्नी को अय्याशी के लिए दूसरों के बिस्तर पर सुलाना चाहता है'...शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो दिया तीन तलाक

भगाए गए हैं सपा प्रत्याशी

योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा यह गोरखपुर व संतकबीर नगर से भगाए गए हैं, इन्हें यहां पनपने न दें। अगर रह गए तो माफिया गरीबों व व्यापारियों को लूटेंगे। रंगदारी वसूली से बचना हो तो भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल को वोट दें। कार्यकर्ताओं से कहा कि अब प्रचार के सिर्फ तीन दिन बचे हैं। हर कार्यकर्ता 5 घरों तक जाएं और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

ये भी पढ़ेंः TV Actress Sucheta Khanna से खास बातचीत; 'आसान नहीं लोगों को हंसाना', 'लापतागंज' की अभिनेत्री ने दिए युवक-युवतियों को टिप्स

प्रत्याशी जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि ने भी संबोधन किया। मंत्री रजनी त्रिपाठी, विधायक जयप्रताप सिंह, श्यामधनी राही, विनय वर्मा, लोकसभा संयोजक समीर त्रिपाठी, राजेन्द्र पाण्डेय, रामकुमार कुंवर, अशोक तिवारी, आनंद सिंह, राजू श्रीवास्तव, मोनी पाण्डेय, मधुसूदन अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, श्याम सुंदर अग्रहरि, अमरनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।