Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में बहन से मिलने गए युवक पर हमला, चार लोगों पर मुकदमा; पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर में बहन के ससुराल गए युवक मुकेश यादव पर पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बहन के ससुराल गए युवक पर पुरानी रंजिश में हमला।

    2. चार आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल किया।

    3. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बांसी। बहन से मिलने उसके ससुराल गए युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर शिवनगर डिडई पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    घटना थाना क्षेत्र के ग्राम लेहड़ा उर्फ रामनगर की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरिगौला निवासी भगवान यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मुकेश यादव सोमवार शाम अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पूर्णवासी, गुड्डू, सुड्डू और सूरज ने पुरानी रंजिश को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।

    चारों ने लाठी-डंडों से किया हमला 

    विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मुकेश घायल हो गया। घटना के बाद स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    उपचार के बाद भगवान यादव ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बृजेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी