Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azam Khan : आजम खां तक नहीं पहुंचा अजय राय का ‘टोकन आफ लव’; सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं हो सका यह काम

    By nirmal pandeyEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 07:24 PM (GMT+05:30)

    सुरक्षा कारणों के चलते जेल प्रशासन ने टोकरी को आजम तक नहीं पहुंचाया। उच्च सुरक्षा मानकों का रखा जा रहा ख्याल सपा नेता आजम खां को लेकर जेल प्रशासन फूंक ...और पढ़ें

    Azam Khan : आजम खां तक नहीं पहुंचा अजय राय का ‘टोकन आफ लव’;
    Azam Khan : आजम खां तक नहीं पहुंचा अजय राय का ‘टोकन आफ लव’;

    संवाद सूत्र, सीतापुर : जिला कारागार में फर्जी बर्थ सर्टिफकेट के मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां से गुरुवार को मिलने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से टोकेन आफ लव बताकर भेजी गई सेब की टोकरी आजम तक नहीं पहुंच पाई। जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते टोकरी आजम तक नहीं भेजी, हालांकि अजय राय सेब की टोकरी के बहाने सियासी टोकरी भरने में जरूर कामयाब रहे।

    आजम ने अजय राय से मिलने को किया मना

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में शिक्षकों को नहीं मिलेगा वेतन; शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रोक दी 288 स्कूलों के टीचरों की सैलरी 

    अजय गुरुवार को दोपहर बाद करीब पौने दो बजे जिला कारागार पहुचे थे। जेल प्रशासन ने आजम खां की ओर से मुलाकात के लिए मना किए जाने का हवाला देकर अजय राय को जेल में घुसने नहीं दिया। इसपर अजय राय ने आजम से व्यक्तिगत संबंधो का जिक्र करके मीडिया में बयान देकर मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश की थी।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने एक सेब की टोकरी को टोकेन आफ लव का नाम देकर, उसे जेल प्रशासन से आजम तक पहुंचाने का आग्रह किया था। जेल प्रशासन ने उनकी सेब की टोकरी को रखकर उन्हें वहां से चलता कर दिया था।

    बाद में सुरक्षा कारणों के चलते जेल प्रशासन ने टोकरी को आजम तक नहीं पहुंचाया। उच्च सुरक्षा मानकों का रखा जा रहा ख्याल सपा नेता आजम खां को लेकर जेल प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रखा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए उच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    जेल प्रशासन हर उस गतिविधि से परहेज कर रहा है, जिससे आजम को किसी तरह का खतरा होने की आशंका नजर आ रही हो। आजम को उच्च सुरक्षा बैरक में रखा गया है। इसके अतिरिक्त उनकी खाद्य सामग्री पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

    किसी भी व्यक्ति की ओर से दी गई खाद्य सामग्री को जेल के अंदर पहुंचाने का प्राविधान नहीं है। आजम खां जेल की उच्च सुरक्षा बैरक के बंदी है। इसलिए उनके मामले में और भी सतर्कता बरती जा रही है। - एसके सिंह, जेल अधीक्षक