यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Azam Khan in Jail: आजम खां ने कुछ इस तरह बिताई जेल की पहली रात, पहले मांगी इतिहास की किताब फिर किया मना
रामपुर से सीतापुर जेल में रविवार को शिफ्ट किए गए सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की सीतापुर जेल में रविवार की रात सामान्य कैदियों की तरह बीती। उन्होंन ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सीतापुर। रामपुर से सीतापुर जेल में रविवार को शिफ्ट किए गए सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की सीतापुर जेल में रविवार की रात सामान्य कैदियों की तरह बीती। उन्होंने सादा खाना खाया। उन्हें दो वक्त दाल, रोटी और सब्जी दी गई।
आजम खां को उच्च सुरक्षा बैरक में रखा गया है। इस बैरक में दो अन्य कैदी भी हैं। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि आजम खां ने एक इतिहास की पुस्तक मांगी थी। बाद में उन्होंने उसे भी मना कर दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोई मांग नहीं की है।
दूसरे दिन भी कोई मिलने नहीं पहुंचा
नगर में आजम खां के करीबी के घर और प्रतिष्ठान पर बीते महीने हुई छापेमारी का खौफ उनके समर्थकों व पार्टी नेताओं में अब तक है। शायद इसलिए सोमवार को भी पार्टी का कोई नेता या समर्थक उनसे मिलने नहीं पहुंचा।
यह है मामला
आजम खां के परिवार के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि आजम खां ने बेटे के अलग-अलग जन्मतिथि से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। इसमें एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बना है, जबकि दूसरा लखनऊ से बना है।
खबरें और भी
इस मुकदमे में आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। इसी मामले में सजा होने के बाद रविवार को आजम खां को रामपुर जेल से सीतापुर शिफ्ट किया गया है।