Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन, 28 नवंबर को होगा एग्जाम

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:09 PM (GMT+05:30)

    सीतापुर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-प्रथम खैराबाद में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश आवेदन शुरू।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।

    3. प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होना प्रस्तावित है।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-प्रथम खैराबाद में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्र परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    जो छात्र-छात्राएं जनपद सीतापुर के सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में इस वर्ष कक्षा पांच में अध्ययनरत हैं और उनकी जन्मतिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य है। ऐसे विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आवेदन अवश्य करवाएं।

    परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षा पांच में नामांकित हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए अधिक आवेदन करते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होना प्रस्तावित है। इसलिए अभिभावक अधिक से अधिक संख्या में अपने पाल्यों का आवेदन करवाएं।