यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sitapur News: नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मजदूर; बॉयलर फटने से हुआ हादसा
Sitapur Namkeen Factory Fire उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की एक नमकीन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोगों को ...और पढ़ें

HighLights
- बॉयलर फटने से नमकीन फैक्ट्री में लगी आग
- घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
- नमकीन तलते समय हुआ था हादसा
संवाद सूत्र, सीतापुर। नगर के पुराने हाईवे पर नारायण टॉकीज के पास संचालित नमकीन फैक्ट्री में शनिवार सुबह 11 बजे बायलर फटने से लाग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से सामान बाहर निकालने लगे। आग को बुझाने में आठ दमकल वाहन और 20 कर्मचारियों को तीन घंटे से अधिक समय लगा। फैक्ट्री श्रमिक जान बचाकर भागे। आग की लपटों से बाल-बाल बच गए।
नमकीन तलते समय हुआ हादसा
नागर आयल इंडस्ट्रीज में नमकीन बनाने का काम चल रहा था। कुछ श्रमिक नमकीन तल रहे थे तो कुछ पैकिंग में लगे थे। इसी बीच तेज धमका हुआ और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई। सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी नगर अमन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह आठ दमकल वाहनों और 20 कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
तीन तरफ से पानी की बौछार करके लपटों को काबू किए जाने का प्रयास किया जाने लगा। करीब एक घंटा तक लगातार पानी बौछार किए जाने के बावजूद लपटें कम नहीं हुईं।
भयावह मंजर देख पड़ोसी घरों के लोग घबड़ा गए। वह घरों से सामान बाहर निकालने लगे। हालांकि, इसी बीच अग्निशमन कर्मियों को सफलता मिलनी शुरू हो गई। आग की लपटें धीरे-धीरे कम होने लगीं। आग को बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
कबाड़ में रखे थे अंग्निशमन यंत्र
फैक्ट्री में भारी मात्र में तेल और प्लास्टिक का सामान रखा रहता है। बावजूद इसके अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। अग्निशमन यंत्र कबाड़ में रखे थे। सूत्रों के मुताबिक आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों की तलाश की गई तो मिले नहीं। उधर, तेल और प्लास्टिक होने के चलते आग तेजी से फैल गई। श्रमिक जान बाचाकर बाहर भाग गए।
खबरें और भी
आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री
फैक्ट्री आबादी के बीच चल रही है। मुहल्ले वालों के मुताबिक फैक्ट्री में इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटना हो चुकी हैं। फिर भी इसके संचालक सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गनीमत रही इस बार पड़ोसी प्लाईवुड फैक्ट्री और जयगुरुदेव के आश्रम से वाटर पंप शुरू करके आग बुझाई जाने लगी थी। नहीं तो दमकल वाहन आने से पहले आस पड़ोस के घरों तक पहुंच जाती।
बायल फटने से नमकीन फैक्ट्री में आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। नुकसान की जांच की जा रही है।
-प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी
यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार सीमा पर ट्रक वसूली मामले में चार्जशीट की तैयारी, पूर्व चौकी प्रभारी अब भी फरार; कुर्की का चस्पा नोटिस