नैमिषारण्य के आवासीय विद्यालय से लापता तीनों वेदपाठी विद्यार्थी लखनऊ पहुंचे, खुद ही आश्रम छोड़ने की कही बात
नैमिषारण्य के आवासीय विद्यालय से लापता हुए तीन वेदपाठी विद्यार्थी लखनऊ में अपने सहपाठी के घर सुरक्षित पाए गए। पुलिस ...और पढ़ें

नैमिषारण्य के आवासीय विद्यालय से लापता तीनों वेदपाठी विद्यार्थी लखनऊ पहुंचे।
HighLights
नैमिषारण्य आश्रम से तीन वेदपाठी विद्यार्थी लापता हुए थे।
लापता छात्र लखनऊ में एक सहपाठी के घर पर मिले।
छात्रों ने स्वयं ही आश्रम छोड़ने की बात स्वीकार की।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। नैमिषारण्य के श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम आवासीय विद्यालय (नारदानंद आश्रम) से तीन वेदपाठी विद्यार्थी लापता हो गए हैं। गुरुवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान गिनती के समय यह जानकारी मिली। आश्रम प्रबंधन ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छात्रों की खोज शुरू कर दी थी।
छात्रों की उम्र 11 से 13 वर्ष के बीच है और वे हरदोई, अयोध्या और लखनऊ के निवासी हैं। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि तीनो विद्यार्थी देर शाम लखनऊ निवासी सहपाठी के घर पहुंच गए हैं। किसी प्रकार के अपराध होने की बात नहीं आ रही है। वह स्वयं से जाना बता रहे हैं।
लापता विद्यार्थियों में हरदोई के अनुकेश, अयोध्या के हिमांशु पांडेय और लखनऊ के आर्यन गुप्त शामिल हैं। ये सभी छात्र आश्रम में रहकर वेदों का अध्ययन कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब छह बजे प्रार्थना सभा में छात्रों की गिनती की गई, तब तीनों छात्र वहां नहीं थे।
आश्रम प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। विद्यार्थियों के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।
