विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में पेड़ से लटका मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:21 PM (IST)

सीतापुर के कमोलिया गांव में जंगी बाबा का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे साधु-संतों ने हत्या की आशंका जताई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कमोलिया गांव में जंगी बाबा का शव पेड़ से लटका मिला।

  2. साधु-संतों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

संवाद सूत्र, इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कमोलिया गांव के बाहर मंगलवार सुबह जंगी बाबा का शव पेड़ से लटका मिला। साधु, संतों ने पहुंचकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। जनकपुरी निवासी जंगी बाबा दो साल से अधिक समय से गांव के बाहर मंदिर बनाकर रह रहे थे। सुबह ग्रामीण मंदिर की ओर गए तो रस्सी के सहारे पेड़ से लटका शव देखा।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर लखीमपुर और पिसावां क्षेत्र से साधु-संत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या करके शव लटकाए जाने की आशंका जताई। इमलिया सुल्तानपुर थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा तय की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर दरी उद्योग के लिए खुले वैश्विक द्वार, अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से मिली कारोबार को नई पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।