सीतापुर में खाद बिक्री में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई, दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग के साथ उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस नि ...और पढ़ें

खाद बिक्री में अनियमितता पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित।
HighLights
सीतापुर में उर्वरक बिक्री केंद्रों का सीडीओ ने किया निरीक्षण।
अनियमितता मिलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित।
दो अन्य विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
संवाद सूत्र, सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को कृषि विभाग की टीम के साथ उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। अनियमितता पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। दो को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह, कृषि अधिकारी संजीव कुमार के साथ सिधौली में भारतीय कृषक सेवा केंद्र, इफको ई-बाजार सिधौली, साधन सहकारी समिति जुधौरा, श्याम सुंदर इंटरप्राइजेज कुंवरगडडी, सिंह खाद भंडार बेहमा चौकी का निरीक्षण किया। जांच में अनियमितता मिलने पर मेसर्स मुरारका ब्रदर्स जेल रोड सीतापुर, मेसर्स आनंद कृषि सेवा केंद्र मुसौली के उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
अभिलेख अधूरे होने पर श्याम सुंदर इंटरप्राइजेज व अग्निहोत्रा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी गनेरा चौराहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नियमानुसार ही उर्वरक बिक्री की जाए। दुकानदार गाइड लाइन का पालन करें। निर्देशों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान फर्टिलाइजर्स एप पर खाद की बुकिंग कराएं। दुकान व जनसुविधा केंद्र पर भी बुक करा सकते हैं। जन सुविधा केंद्र व दुकान पर बुकिंग का 15 रुपये शुल्क देना होगा।
इससे अधिक शुल्क लेने पर कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 8127235550, 8127999671 तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के मोबाइल नंबर 9956861979, 9648111311 पर शिकायत कर सकते हैं।