सीतापुर में 20 एकड़ जमीन पर बनेगा सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन, सरकार से मिली मंजूरी
सीतापुर में 20 एकड़ जमीन पर सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। यह जोन औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, कामगारों को प्रशि ...और पढ़ें

प्लाईवुड की 20 एकड़ जमीन पर बनेगा सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन।
HighLights
सीतापुर में 20 एकड़ में सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन।
औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन का लक्ष्य।
प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में योगदान देगा।
संवाद सूत्र, सीतापुर। औद्योगिक गतिविधियाें को तेज करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जिले के लिए एक के बाद एक परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से जमीन के प्रबंध के लिए भी भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने प्लाईवुड फैक्ट्री की कब्जामुक्त कराई गई जमीन का 20 एकड़ हिस्सा देने का निर्णय लिया है।
उद्योग केंद्र के नाम जमीन हस्तानांतरित करने लिए फाइल उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय पहुंच गई है। इस जोन में कामगारों के प्रशिक्षण से लेकर उद्योगों की स्थापना के लिए जरूरत के सभी कार्यालय होंगे। इसी जोन में जिला उद्योग केंद्र का आफिस भी होगा।
वर्ष 2022 की इन्वेस्टर्स समिट में जिले में 378 निवेशकों ने 30 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव दिए थे। इनमें से करीब 249 उद्योग स्थापित हो चुके हैं। इसमें करीब 27 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतर गया है। इसके अतिरिक्त भी पांच हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव जिले में आ गए हैं। अच्छे निवेश को लेकर शासन स्तर पर जिले की साख ऊंची है।
इसके चलते शासन स्तर से भी परियोजनाओं को मंजूरी देने में तत्परता बरती जा रही है। इसी क्रम में 50 एकड़ में सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन की स्थापना को मंजूरी मिली थी। उपयुक्त जगह न मिल पाने के चलते जिलाधिकारी ने प्लाईवुड की जमीन पर इसे स्थापित करने करने का निर्णय किया है।
खबरें और भी
इस जोन में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कामगारों के लिए प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा। स्थापित होने वाले उद्योगों को विभिन्न प्रमाणपत्र दिलवाने के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाएगी। जिला उद्योग केंद्र को भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा।
इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक अलग प्रकोष्ठ भी बनेगा, जोकि तकनीकी संस्थाओं और औद्योगिक इकाइयों के बीच सामंजस्य बनाएगा।
वन ट्रिलियन डालर की आर्थिकी में जिला निभाएगा भूमिका
सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन आर्थिक विकास का इंजन बनेगा। इसकी भूमिका जिलेभर में उद्योगों की स्थापना रहेगा। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर आर्थिकी तक ले जाने के लिए सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन की स्थापना की जा रही है। इसके माध्यम से विनिर्माण, आइटी, स्टार्टअप, प्रबंधन और कृषि एवं संवर्गीय सेवाओं के क्षेत्रों में बहुआयमी प्रयास किए जाएंगे। इससे विकास को गति मिलेगी।
जिले में सेज (विशेष आर्थिक जाेन) की तर्ज पर सरदार पटेल विशेष आर्थिक जोन की स्थापना होनी हैं। प्रयास था कि नगर से सटे गांवों में जमीन मिल जाए। जिलाधिकारी के प्रयासों से यह संभव हो गया है। इस जोन के माध्यम से औद्योगिक इकाइयाें को स्थापित करके प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की आर्थिकी तक ले जाने में जिले का योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। -करुण राय, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र।