Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीतापुर में अनियंत्रित होकर डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक की मौत; अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:52 PM (IST)

    सीतापुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई, जब उसकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इन हादसों में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीतापुर में डीसीएम चालक की सड़क दुर्घटना में मौत।

    2. अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक केबिन में फंसा।

    3. अन्य हादसों में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि तीन बाइक सवार जख्मी हो गए।

    लहरपुर : सिधौली के सैदापुर के श्रवण पुत्र रामकुमार डीसीएम चलाकर लहरपुर से बिसवां की तरफ जा रहे थे। बिसवां मार्ग पर न्यामूपुर के पास शनिवार की सुबह डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें श्रवण केबिन में फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन चालक को निकाल नहीं सके।

    करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लहरपुर भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि चालक की मौत हो गई है।

    सिधौली : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंझिगवां निवासी रामेश्वर और कमलापुर के कान्हमऊ निवासी बनवारी बाइक से जा रहे थे। चौड़िया गांव के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी से रामेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    पहला : लहरपुर के पसुरा बेलवा के सत्य प्रकाश बाइक से ससुराल जा रहे थे। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर जसमंडा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    खबरें और भी