विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर से सोनीपत कमाने गईं लड़कियां लखनऊ में मिलीं, घास काटना नहीं था पसंद इसलिए छोड़ा घर

Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:54 PM (IST)

सीतापुर से घास काटने निकलीं एक युवती और तीन किशोरियां आर्थिक तंगी के कारण सोनीपत काम करने चली गई थीं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतापुर की युवती और तीन किशोरियां 27 अगस्त को लापता हुईं।

  2. आर्थिक हालातों से परेशान होकर सोनीपत कमाने के लिए निकली थीं।

  3. पुलिस ने उन्हें लखनऊ से बरामद कर परिवारजनों को सौंपा।

जागरण संवाददाता सीतापुर। घास काटने निकलीं एक गांव की युवती और तीन किशोरियां 27 अगस्त को लापता हो गई थीं। कमजोर आर्थिक हालातों से परेशान होकर उन्होंने सोनीपत में रहकर काम रहे सकरन क्षेत्र के एक युवक के संपर्क किया और कमाने के लिए चली गईं।

गांव के किसी व्यक्ति से पुलिस के सोनीपत के लिए रवाना होने की बात चली तो वह घर के लिए रवाना हो गईं। रविवार देर रात पुलिस ने चारों को लखनऊ से बरामद कर लिया और परिवारजन के सिपुर्द कर दिया है।

युवती और किशोरियां 27 अगस्त की सुबह घास काटने घर से निकली थीं। काफी देर तक वह वापस नहीं आईं और मोबाइल भी बंद गया। इस पर परिवारजन ने उनकी तलाश शुरू की। पता न लगने पर कोतवाली में गुमशुदगी लिखी गई थी। शुरुआत में पुलिस को उनकी लोकेशन लखनऊ में मिली, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वे वहां से निकल गई थीं।

चारों लखनऊ से ट्रेन पकड़कर पहले दिल्ली फिर सोनीपत पहुंचीं। यहां सकरन क्षेत्र के युवक के माध्यम से उन्हें एक फैक्ट्री में काम मिल गया। जानकारी होने पर पुलिस उनकी बरामदगी के लिए सोनीपत के लिए रवाना हो गई। युवतियों की इसकी भनक लगी तो वे घर के लिए चल दीं। पुलिस ने उनको लखनऊ से बरामद कर लिया।

आर्थिक हालातों ने घर छोड़ने को किया मजबूर

युवती और किशोरियों ने बताया परिवार के आर्थिक हालातों ने उन्हें घर छोड़ने को मजबूर किया। प्रतिदिन उन्हें पशुओं के लिए घास काटने जाना पड़ता है। अन्य कार्य भी करने पड़ते हैं। मेहनत करने के बावजूद घर के हालात सुधर नहीं रहे थे। इसके चलते उन्होंने सोचा इतनी मेहनत बाहर करें तो अच्छी कमाई हो जाएगी। इसी के चलते वे सोनीपत काम करने चली गई थीं।

कमाई की लालसा में युवती और किशोरियां सोनीपत गईं थी। घर वापसी करते समय चारों को लखनऊ से बरामद कर लिया गया है। परिवारजन के सिपुर्द कर दिया है।

-भानु प्रताप सिंह, कोतवाल, महमूदाबाद।