Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitapur News: मंदिर जा रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 08:54 AM (IST)

    सीतापुर में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है पंचमपुरवा में श्यामनाथ मंदिर जा रहे बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

    मंदिर जा रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, एक भर्ती
    मंदिर जा रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला, एक भर्ती

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। जिले में आवारा कुत्तों का खौफ बना हुआ है। सावन के दूसरे सोमवार को श्यामनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहे बच्चों पर पंचमपुरवा में घूम रहे आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। 

    इसमें एक बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा इंजेक्शन लगवाकर लौट गया। बच्चों में कुत्तों के हमले की कोई नई घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले कई बार यह हमलावर हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुत्तों के हो रहे हमले से लोग भयभीत है।

    रसूलगंज के आठ वर्षीय निखिल अपने साथी विवेक, कान्हा, विभू व रागिनी के साथ श्यामनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जब यह लोग पंचमपुरवा के पास पहुंचे कि तभी एक साथ बैठे कुत्तों ने बच्चों को दौड़ा लिया। 

    इसमें कई बच्चे तो भाग गए पर निखिल व विवेक को कुत्तों ने काट लिया। बच्चों पर हमला देख आसपास के लोगों ने हमलावर कुत्तों को डंडे के सहारे भगाया। इसके बाद बच्चों के परिवारजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

    कुत्ते के हमले के बाद विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है व निखिल इंजेक्शन लगवाकर घर लौट गए। 

    इन स्थानों पर हो चुकी हैं घटनाएं

    20 जुलाई को मलुही सराय निवासी शुभम व सुमित पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। इससे दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने शुभम की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था, लेकिन परिवारजन घर पर ही इलाज करा रहे हैं। 

    करीब एक वर्ष पहले सिधौली में कुत्तों ने करीब 36 लोगों पर हमला किया था। इसके बाद लोगों ने अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाई थी। इसी तरह, खैराबाद, रेउसा, थानगांव, औरंगाबाद, रामपुर मथुरा, लहरपुर सहित अन्य स्थानों पर कुत्ता हमलावर हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    कुत्तों का हमला रोकने के लिए ईओ के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।

    -अभिनव यादव, उपजिलाधिकारी सदर