मुख्यमंत्री योगी ने सीतापुर के मेधावियों को किया सम्मानित, एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल मिला
सीतापुर के 17 यूपी बोर्ड मेधावियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया। इन्हें एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल प्रदान किए गए, साथ ही ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतापुर। यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में आने वाले जिले 17 बच्चों को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया। इनमें दसवीं के 13 व बारहवीं के चार परीक्षार्थी हैं।
इनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक लाख रुपये की चेक, टैबलेट, मेडल प्रदान किया। 12वीं की अंशिका वर्मा, अनुष्का वर्मा, ज्ञानेंद्र वर्मा, अंशी मौर्या समेत आठ छात्र-छात्राओं को राजकीय इंटर कालेज में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि यह हमारे जनपद के लिए गौरव की बात है कि मेधावियों ने जिले का नाम प्रदेश स्तर तक पहुंचाया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
प्रत्येक वर्ष प्रदेश के टापर जिले के मेधावियों बनते हैं या फिर टाप टेन में स्थान बनाते हैं। यह विद्याार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों की उनके करियर को लेकर संजीदगी व प्रयासों से संभव हो पाता है।
मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने कहा कि जिले मेधावियों में हम सबकों गर्व हे। यह बच्चे एक दिन पूरे देश में जिले का नाम रोशन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। सभी मेधावियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं हैं।
मुख्य विकास अधिकारी डा. दीक्षा जोशी ने कहा कि सकारात्मक रहते हुए विद्यार्थी पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रत्येक मेधावी को 21-21 हजार रुपये, अंगवस्त्र व ओडीओपी दरी भेंट की गई है।