विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपराजिता की महक से चमकी सीतापुर की सीता की किस्मत, लखनऊ में हुईं सम्मानित

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

सीतापुर की सीता देवी ने प्राकृतिक तरीके से अपराजिता की खेती कर सालाना दो लाख रुपये कमाए हैं। उन्हें कृषि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीता देवी ने प्राकृतिक अपराजिता खेती से कमाए लाखों।

  2. कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से प्रशिक्षण लेकर की शुरुआत।

  3. लखनऊ में उत्कृष्ट महिला किसान सम्मान से हुईं सम्मानित।

संवाद सूत्र, सीतापुर। बिसवां के भिनैनी निवासी सीता देवी प्राकृतिक तरीके से अपराजिता की खेती कर रहीं हैं। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से प्रशिक्षण लेकर खेती की शुरुआत की। आज वह दो लाख रुपये प्रति वर्ष कमा रहीं हैं। उन्हें कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के 37वें स्थापना दिवस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिला किसान सम्मान प्रदान किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डॉ. दया एस श्रीवास्तव ने बताया कि सीता देवी के पास कुल डेढ़ बीघा जमीन है। 400 रुपये की पूंजी लगाकर तीन वर्ष पहले अपराजिता की खेती शुरू की। आज वह हर वर्ष लाखों रुपये कमा रहीं हैं। वह कृषि सखी के रूप में भी कार्य कर रहीं हैं और किसानों को जागरूक करतीं हैं। किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे, लाभ, लागत कम करने के उपाय व कृषि विविधीकरण के लिए जनजागरण करती हैं।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में बाघ और तेंदुए की दोहरी दहशत, डर के साए में 30 गांवों के 25 हजार लोगों की आबादी, खेतों में जाने से डर रहे किसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।