Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:40 PM (IST)
Sitapur Latest News सीतापुर में बाघ का आतंक जारी है। सोमवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया और तीन बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना ...और पढ़ें
जागरण टीम, सीतापुर। महोली में बाघ ने फिर शिकार किया है। सोमवार की दोपहर चरवाहों की तीन बकरियों को उठा ले गया। वहीं इमलिया सुल्तानपुर के शेखापुर में घर के बाहर झाड् लगा रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर जख्मी कर दिया।
वनकर्मी कांबिंग में लगे हैं। महोली प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर को विशेश्वर दयालपुर के कई चरवाहे गांव के बाहर बकरियां चरा रहे थे। गांव के छोटे की पत्नी सीमा भी बकरियां चराने गई थी। सीमा के अनुसार बाघ उनकी दो बकरियों को उठा ले गया। इसका पता नहीं चला। तीसरी बकरी को जब वह लेकर झाड़ी में जा रहा था, तब नजर गई। शोर मचाने पर वह झाड़ियों में घुस गया।
चरवाहे व ग्रामीण एकत्र हो गए, शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों से निकलकर जंगल में चला गया। तीसरी बकरी झाड़ियों में मृत मिली। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। पगचिह्र की जांच कर बाघ की पुष्टि की।
ब्रह्मदेव स्थान के पास लगाया गया पिंजरा
गांव के किनारे ब्रह्मदेव स्थान के पास वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। आसपास ट्रैप कैमरे भी लगवाए गए हैं। वनकर्मियों ने लोगों को सतर्क किया। अकेले बाहर न निकलने व समूह में जाने की बात कही। वन दारोगा राहुल यादव, संतराम, अक्षय पांडेय, विनीत, नंदलाल आदि कांबिंग करते रहे।
हमले में महिला जख्मी
शेखापुर निवासी विनीता पत्नी मोहित सुबह 4.30 बजे झाड़ू लगा रहीं थीं। इनका घर गांव के किनारे पर है। तभी इनके ऊपर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जंगली जानवर देख वह शोर मचाते हुए भागीं। पैर में जंगली जानवर का नाखून लगा है। वन कर्मियों ने गांव पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।