विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में दो लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज बस में निश्शुल्क यात्रा, कल से लागू

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:27 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की है, जो 29 अगस्त से लागू होगी।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को लाभ।

  2. 29 अगस्त से रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा।

  3. आधार कार्ड या परिचय पत्र दिखाना होगा।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इससे जिले की करीब दो लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया गया है, जिसे महिलाओं ने सराहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने उनकी जरूरतों पर ध्यान दिया है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा में सहूलियत प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है।

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि 29 अगस्त से 60 साल उम्र पार कर चुकी सभी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विजयलक्ष्मी नगर की राजरानी महावर ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है।

अब हम लोग तीर्थ यात्रा भी आराम से कर सकेंगे। इससे उन महिलाओं को भी लाभ मिलेगा, जिनके परिवार की स्थित ठीक नहीं है।

बैसौली गांव की 75 वर्षीय सरला तिवारी ने बताया कि बड़ी इच्छा थी कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएं। संकोच लगता था कि रुपया अधिक खर्च हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने हम सभी का ध्यान रखा अब आराम से अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे।

60 वर्ष से महिलाओं को बस में फ्री सफर का शासन से निर्देश मिला गया है। 29 अगस्त से लागू हो जाएगा। इसमें यात्री को अपना आधार कार्ड या फिर परिचय पत्र दिखाना होगा।
-राकेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक-परिवहन निगम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।