विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : यूपी पुलिस से मुठभेड़ : बदमाश के पैर में गोली लगी- 25 हजार का इनामी है आरोपी

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Updated: Mon, 04 Sep 2023 09:24 PM (IST)

पुलिस ने रेउसा के बिंदौरा के उमेश को पकड़ लिया। उसके पास एक बाइक एक तमंचा और कारतूस बरामद की गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। उमेश पर रेउसा बि ...और पढ़ें

UP Police : यूपी पुलिस से मुठभेड़ : बदमाश के पैर में गोली लगी, घायल
UP Police : यूपी पुलिस से मुठभेड़ : बदमाश के पैर में गोली लगी, घायल

संसू, महोली (सीतापुर): पुलिस से सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। उसके बाएं पैर पर गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी, नकबजनी आदि के 17 मुकदमे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी था। एक पखवाड़े में पुलिस की यह दूसरी मुठभेड़ है।

स्वाट टीम, सर्विलांस और महोली पुलिस हेमपुर क्रासिंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जोकि बाइक सवार एक युवक के बाएं पैर में लगी। उसका साथी भाग गया।

पुलिस ने रेउसा के बिंदौरा के उमेश को पकड़ लिया। उसके पास एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद की गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। उमेश पर रेउसा, बिसवां, सदरपुर और महोली थानों में लूटी, चोरी, नकबजनी आदि के 17 मुकदमा हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस को काफी दिनों से उमेश की तलाश थी। गिरफ्तार के लिए 25 हजार का इनाम घोषित था। सोमवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।

-चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक।