सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा
सीतापुर में रविवार रात से हो रही भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और उमस से राहत मिली है। निचले इलाकों में जलभराव और नदियों में जलस्तर बढ़ने से 27 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सीतापुर में भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से राहत
निचले इलाकों में जलभराव, कक्षा आठ तक के स्कूल बंद
नदियों का जलस्तर बढ़ा, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा
जागरण संवाददाता, सीतापुर। रविवार रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह भी बादल छाए रहे और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस बारिश से गन्ना किसानों को बहुत लाभ हुआ है। कक्षा आठ तक के स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है।
कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश
भारी बारिश के चलते कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी बोर्डों के सरकारी व गैर सरकारी कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में फिर मानसून एक्टिव, 17 अगस्त से 47 जिलों में झमाझम बारिश; बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम
छोड़ा गया 4.80 लाख क्यूसेक पानी, 274 गांव में बाढ़ का संकट
सीतापुर: बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। रविवार रात में 480,623 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा (सरयू), शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छू चुका है। अत्यधिक पानी के कारण रामपुर मथुरा, बेहटा व रेउसा के 274 गांवों में हालत अत्यंत गंभीर हो गए हैं। नदियों का पानी उफान मार कर गांवों में प्रवेश कर रहा है। खेतों, सड़कों पर पानी चलने लगा है इससे ग्रामीण पलायन कर रहे हैं प्रशासन भी उनको राहत केदो में ले जाने में जुटा हुआ है।

