Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘लूट लिए देश के 12 लाख करोड़, अब आरक्षण…’, गृह मंत्री ने कहा- भारत में होगा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर

    Updated: Wed, 29 May 2024 09:14 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों व श्रीराम का मंदिर बनवाने वालों के बीच है। तीसरी बार सरकार बनन ...और पढ़ें

    तीसरी बार सरकार बनने पर आदिवासियों को मिलेगा पूरा अधिकार: अमित शाह
    तीसरी बार सरकार बनने पर आदिवासियों को मिलेगा पूरा अधिकार: अमित शाह

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों व श्रीराम का मंदिर बनवाने वालों के बीच है। तीसरी बार सरकार बनने पर आदिवासियों को उनका पूरा अधिकार दिया जाएगा। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। कांग्रेस ने देश के 12 लाख करोड़ रुपये लूट लिये। भाजपा ने विश्व पटल पर भारत को मजबूत किया।

    गृहमंत्री बुधवार को चोपन के रेलवे फुटबॉल मैदान पर एनडीए की लोकसभा प्रत्याशी रिंकी सिंह कोल व दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। करीब 27 मिनट के चुनावी भाषण में गृहमंत्री ने इशारों इशारों में कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखा।

    उन्होंने कहा कि सोनभद्र के सीमेंट कर्मियों पर गोली चलवाने वालों को यहां के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। अमित शाह ने इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ही आदिवासियों के उत्थान की फ्रिक करते वनाधिकार पट्टा का भी मुद्दा उठाया। 

    भाजपा वाले किसी बम से नहीं डरते

    अमित शाह ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने पर आदिवासियों को उनका पूरा अधिकार प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। कांग्रेस व सपा पर हमलावर होते कहा कि यह लोग पाकिस्तान के परमाणु बम से डरते हैं। भाजपा वाले किसी बम से नहीं डरते। भाजपा सरकार ने इस देश में आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया है। अब आतंकी हमले बंद हो चुके हैं। 

    खबरें और भी

    कहा कि दस साल तक सोनिया, मनमोहन सिंह की सरकार थी, जिसे सपा, बसपा ने समर्थन किया था। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे। बम धमाके करते थे और भाग जाते थे, लेकिन जब से मोदी को आपने प्रधानमंत्री बनाया उरी और पुलवामा में हमला हुआ, जिसका जवाब मोदी ने दस ही दिन में ही दिया। सर्जिकल और एयरस्ट्राइक कर के पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। तीसरी बार सरकार बनने पर हम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी जल्द वापस लेंगे।

    एनडीए सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

    गृहमंत्री ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते कहा कि मोदी की गारंटी देश का हित करेगी। दोनों शहजादों के फेर में न पड़ें। कांग्रेस ने देश में 12 लाख करोड़ का घपला किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 25 पैसे का कोई आरोप नहीं है। केंद्र सरकार ने सात करोड़ गरीबों को घर, बिजली, सिलेंडर, पांच किलो अनाज, पांच लाख का उपचार उपलब्ध कराया है। जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं बने थे तब तक देश के 60 करोड़ गरीबों के सामने कोई नहीं था, अब ऐसा नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Phase 7: आखिरी जंग में क्‍या 2019 में हारी हुई ये दो सीटें जीत पाएगी भाजपा या फिर जीती हुई 11 को बचाना भी मुश्किल?