विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में 240 बेटियां लेंगी सात फेरे, उरमौरा डायट मैदान में सजेगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का मंडप

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:06 PM (IST)

सोनभद्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 240 जोड़े वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उरमौरा डायट परिसर में 240 जोड़ों का विवाह।

  2. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन।

  3. समाज कल्याण विभाग ने पूरी की सभी तैयारियां।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 240 जोड़े वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। आयोजन को लेकर समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में चयनित जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाएगा। योजना के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडों और नगरीय क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 240 जोड़ों को विवाह के लिए पात्र पाया गया है।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस बार करीब 530 जोड़ों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। विभागीय और ब्लाक स्तर पर सत्यापन के दौरान पात्रता के निर्धारित मानकों की जांच की गई, जिसके बाद अंतिम सूची तैयार की गई। समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाएगा। विभाग ने आवेदन के सत्यापन के दौरान आयु संबंधी मानकों पर भी विशेष ध्यान दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ उन्हीं जोड़ों को दिया जा सकता है, जो निर्धारित पात्रता पूरी करते हों। इसके तहत कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समारोह को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी की गई है। चयनित जोड़ों के विवाह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में ट्रस्ट के खाते से 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन में तीन आरोपित गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।