Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonbhadra News: नए परिसीमन के बाद बदल गए लोकसभा के समीकरण, इस सीट पर दबदबा रखने वाले राजनीतिक दल भी ढूंढ़ रहे पुरानी स्थिति

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 05:32 PM (IST)

    सोनभद्र की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश दक्षिण में छत्तीसगढ़ पूर्व में झारखण्ड तथा बिहार एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश का मीरजापुर जिला है। रार्बट्सगंज जि ...और पढ़ें

    सोनभद्र में नए परिसीमन के बाद बदल गए लोकसभा के समीकरण
    सोनभद्र में नए परिसीमन के बाद बदल गए लोकसभा के समीकरण

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। वर्ष 2009 में जनपद का नए सिरे से परिसीमन किया गया। इसके बाद दो विधानसभा वाले जनपद में चार विधानसभा हो गए। ओबरा व घोरावल विधानसभा अस्तित्व में आए। घोरावल इससे पहले राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा था।

    इसके अलावा मतदाताओं की संख्या बराबर करने के लिए लोकसभा सीट 80 में चंदौली जनपद का चकिया भी जोड़ा गया। इससे कई लोकसभा के समीकरण भी बदल गए। पूर्व में इस सीट पर दबदबा रखने वाले राजनीतिक दल अब अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    वर्ष 1952 के आम चुनाव से 2004 तक राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में राबर्ट्सगंज व दुद्धी विधान सभा थे। सोनभद्र को मीरजापुर जिले से चार मार्च 1989 को अलग किया गया था। 6,788 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

    जिले की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में छत्तीसगढ़, पूर्व में झारखण्ड तथा बिहार एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश का मीरजापुर जिला है। रार्बट्सगंज जिले का प्रमुख नगर तथा जिला मुख्यालय है। मीरजापुर में सोनभद्र शामिल था, तब यहां राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा सीट थी और राजगढ़ विधानसभा में सोनभद्र के घोरावल का क्षेत्र आंशिक रूप से शामिल था। अब यहां चार विधानसभा सीट हो गई है। इसमें राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी शामिल हैं। इसके अलावा राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट है।

    खबरें और भी

    खास बात यह है कि लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और दुद्धी व ओबरा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। शुरुआत में मीरजापुर जिला होने पर जिले में कांग्रेस का वर्चस्व हुआ करता था। सोनभद्र जिला बनने के बाद स्थितियां तेजी से बदल गईं।

    इसके बाद वर्ष 2009 में नए परिसीमन में ओबरा व घोरावल को विधानसभा क्षेत्र बन गया। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए चकिया विधानसभा को राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। इस समय चारों विधानसभाओं राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी व ओबरा में 13 लाख 79 हजार 31 मतदाता हैं।

    चंदौली जनपद का चकिया विधानसभा इसमें शामिल है। इसमें 7,33,337 (53.18 प्रतिशत) पुरुष व 6,45,654 (46.82 प्रतिशत) महिला मतदाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी करीब पौने चार लाख है। 3.5 लाख आबादी अनुसूचित जनजाति की है।

    30-39 आयु वर्ग के हैं सर्वाधिक मतदाता

    जनपद में उम्रवार मतदाताओं की भागीदारी देखा जाए तो सर्वाधिक मतदाता 30-39 आयु वर्ग के हैं। यह कुल मतदाताओं में 30.1 प्रतिशत की भागीदारी रखते हैं। दूसरे नंबर पर 40 से 49 आयु वर्ष के 21.12 प्रतिशत मतदाता हैं। सबसे कम भागीदारी 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता 1.36 प्रतिशत हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Sonbhadra News: सात करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल