सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली के पास खड़े ट्रक में टकराई बाइक सवार, एकलौते पुत्र की मौत
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हिंदुआरी पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने से 22 वर्षीय अमरज्योति सिंह उर्फ निहाल की मौके पर ही म ...और पढ़ें

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत।
HighLights
सोनभद्र में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत।
मृतक अमरज्योति सिंह उर्फ निहाल, माता-पिता का इकलौता पुत्र।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। इससे बाइक सवार आर्य नगर निवासी 22 वर्षीय अमरज्योति सिंह उर्फ निहाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।
वह घर से मेन चौक पर स्थित रेडिमेड गारमेंट दुकान पर जाने के लिए निकला था। हिंदुआरी की ओर क्यों गया इस संबंध में परिवार वाले कुछ नहीं बता सके। गुरुवार की शाम ही पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का दाह संस्कार हिंदुआरी स्थित श्मसान पर हुआ।
स्वजन ने बताया कि निहाल रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। वह प्रतिदिन गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद दुकान खोलता था। गुरुवार को दुकान नहीं पहुंचा। बाद में जानकारी मिली कि उसकी बुलेट बाइक वाराणसी मार्ग पर हिंदुआरी फ्लाईओवर के आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई है।
हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी
मृतक के बड़े पिता एवं सपा नेता सरदार पारब्रह्म सिंह ने बताया कि परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि निहाल वाराणसी मार्ग की ओर किस काम से गया था। उसका ननिहाल अहरौरा क्षेत्र में है, लेकिन वह वहां जा रहा था या किसी अन्य कार्य से निकला था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
निहाल की दो छोटी बहनें हैं। पिता संतोष सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में व्यापारी, शुभचिंतक और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी पहुंचे। मां, पिता और दोनों बहनों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।