Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़कर नशे में धुत युवक ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, 100 फीट की ऊंचाई से गिरा

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    सोनभद्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। खैरटिया टोला में हुई इस घटना में लगभग सौ फीट की ऊंचाई से संतुलन बिगड़ने पर वह ...और पढ़ें

    हाईटेंशन टावर पर चढ़ा शम्भू (लाल घेरे में)

    हाईटेंशन टावर पर चढ़ा शम्भू (लाल घेरे में)

    HighLights

    1. शराब के नशे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा व्यक्ति।

    2. सौ फीट की ऊंचाई से गिरकर हुई दर्दनाक मौत।

    3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति खैरटिया टोला से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर बाद संतुलन बिगड़ने से वह लगभग सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है।

    खैरटिया टोला स्थित आंबेडकर बस्ती के पास लोगों ने एक व्यक्ति को हाईटेंशन टावर पर चढ़ते देखा। स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी पहचान पनारी ग्राम पंचायत के टोला गुडुर निवासी शम्भू यादव के रूप में हुई, जो नशे की हालत में टावर पर चढ़ा हुआ था।

    स्थानीय लोगों ने शंभू को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में होने के कारण किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था और लगातार ऊपर की ओर चढ़ता चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाते हुए शंभू को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह शोर मचाते हुए और अधिक ऊपर चढ़ता रहा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब सौ फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

    खबरें और भी

    गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार शंभू यादव गांव में लकड़ी बेचने का काम करता था और इससे पूर्व भी दो बार हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में खौफनाक वारदात: दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को फंदे पर लटकाया, इलाज के दौरान मौत