विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में बाणसागर बांध के आठ गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा गया 3277 क्यूमेक्स पानी

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 11:37 AM (IST)

सोनभद्र में बाणसागर बांध के आठ गेट खोले गए हैं, जिससे सोन नदी में 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा ...और पढ़ें

HighLights

  1. बाणसागर बांध के आठ रेडियल गेट खोले गए।

  2. सोन नदी में 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया।

  3. निचले इलाकों में सतर्कता और अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बाणसागर जलाशय में लगातार बढ़ रही जल आवक और कैचमेंट क्षेत्र में हो रही वर्षा को देखते हुए बांध के आठ रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। जलस्तर को निर्धारित सीमा में बनाए रखने के लिए रविवार रात आठ बजे वर्तमान में खुले छह गेट के अतिरिक्त दो और रेडियल गेट दो-दो मीटर की ऊंचाई तक खोले गए। इसके साथ ही बाणसागर बांध के कुल आठ गेट दो मीटर खुले हैं।

बांध से करीब 3277 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इससे अधिक पानी भी स्पिल ओवर के माध्यम से सोन नदी में छोड़ा जा सकता है। जबक‍ि रह रहकर हो रही बरसात की वजह से आगे भी जलस्‍तर चुनौती दे सकता है। 

यह भी पढ़ें चंदौली में राजदारी-देवदारी जलप्रपात पर फंसे तीन सैलानी, पुलिस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में अलर्ट
बाणसागर बांध के आठ गेट खुलने के बाद सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को सोन नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और नदी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मैदानी अमले को भी अलर्ट रहने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सूचना प्रसारित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाणसागर बांध के आठ गेट खुले होने के कारण सोन नदी के जलस्तर और बहाव में बदलाव को देखते हुए किसी भी स्थिति में नदी के किनारे या पानी के बीच न जाएं। जबक‍ि पानी छोड़ने के बाद दोपहर में न‍िचले इलाकों में जलस्‍तर में इजाफा देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें वाराणसी में चेतावनी ब‍िंदु तक जा पहुंचीं गंगा, बाढ़ की वजह से गल‍ियों में नाव चलने की आई नौबत, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता