विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश से खरीदकर छत्तीसगढ़ बेचने का चल रहा था धंधा, पुल‍िस ने पकड़ा तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 02 Aug 2026 01:36 PM (IST)

सोनभद्र की अनपरा पुलिस ने एक जाइलो कार से 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही अवैध शराब सोनभद्र में पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही अवैध शराब सोनभद्र में पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. अनपरा पुलिस ने जाइलो कार से शराब पकड़ी।

  2. 20 पेटी में 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

  3. मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जा रहा था आरोपी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने जाइलो कार से 20 पेटी में एक हजार शीशी में 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके पीछे की कहानी काफी चौंकाने वाली है। कीमत अध‍ि‍क वसूलने से लेकर तस्‍करी के तौर तरीकों ने भी पुल‍िस को चौंकाया है। 

कार चालक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के सनावल थाना क्षेत्र के कुल्डीह गांव निवासी मकबूल खान को गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी के दुद्धीचुआ स्थित दुकान से शराब खरीदकर ऊंचे दाम में बेचने के लिए अपने गांव ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर कार को सीज कर दिया है।

अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक अशोक सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बैरपान की ओर से अनपरा आते समय ग्राम करहिया स्थित सद्दाम के बंद भट्ठे के पास सड़क किनारे एक जाइलो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी जांच की तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मकबूल खान बताया।