Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में डाला चढ़ाई पर पिकअप में आग लगी, एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलस कर मरे

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 30 Jan 2026 04:54 PM (IST)

    सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला चढ़ाई के पास गुरुवार रात एक मुर्गा लदे पिकअप में आग लग गई। इंजन से धुआं निकलने के बाद लगी आग से पिकअप का इं ...और पढ़ें

    सोनभद्र में मुर्गा लदे पिकअप में लगी भीषण आग, एक क्विंटल से अधिक मुर्गे मरे।

    सोनभद्र में मुर्गा लदे पिकअप में लगी भीषण आग, एक क्विंटल से अधिक मुर्गे मरे।

    HighLights

    1. डाला चढ़ाई पर मुर्गा लदे पिकअप में लगी आग।

    2. एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलस कर हुए मृत।

    3. पिकअप का इंजन और अगले टायर पूरी तरह जले।

    जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला चढ़ाई के पास गुरुवार रात एक मुर्गा लोड पिकअप में अचानक आग लगने से एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलस कर मृत हो गए। घटना के दौरान पिकअप का इंजन और आगे के दोनों टायर पूरी तरह जल गए। आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया।

    पिकअप छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जा रही थी। चालक रुशतम अंसारी, पुत्र एमडी शहाबुद्दीन अंसारी, निवासी दुर्गापुर, छत्तीसगढ़ ने बताया कि गाड़ी में लगभग बीस क्विंटल मुर्गा लदे थे। इसे लालगंज, मीरजापुर से अम्बिकापुर ले जाया जा रहा था। आग लगने से करीब एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलसकर मर गए।

    मुर्गों का मालिक महताब आलम, पुत्र रोज मुहम्मद अंसारी, निवासी अम्बिकापुर बताया गया है। चालक ने बताया कि रात्रि करीब 2:20 बजे, डाला चढ़ाई पर पिकअप के इंजन से धुआं निकलने लगा। गाड़ी को किनारे खड़ा कर चालक और पिकअप में सवार खलासी सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते ही देखते पिकअप में आग की लपटें फैल गईं। आसपास के लोग और पंप कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेक‍िन काफी मशक्‍कत के बाद भी व्‍यापक नुकसान हो चुका था।