विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में तस्करी, 60 किलो गांजा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 04:27 PM (IST)

सोनभद्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार ...और पढ़ें

सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में 60 किलो गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार।

सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में 60 किलो गांजा तस्करी, एक गिरफ्तार।

HighLights

  1. सोनभद्र में 60 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया।

  2. काजू के छिलकों की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी।

  3. ओडिशा से एटा ले जा रहे एक तस्कर को पकड़ा गया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ, राबर्ट्सगंज कोतवाली और एसओजी पुलिस ने सोमवार की रात चुर्क-पुलिस लाइन मार्ग मोड़ के पास आयशर कैंटर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में एटा के थाना कोतवाली देहात के किशनपुर गांव निवासी ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित चालक ओडिशा के भुवनेश्वर से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर एटा जा रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम गांजा तस्करी की सूचना पर उप निरीक्षक लोकेंद्र कुमार के नेतृत्व में आई थी।

इस टीम के साथ एसओजी और राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार की रात टोल प्लाजा से पहले चुर्क पुलिस लाइन मार्ग मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान चोपन की ओर से आ रहे आयशर कैंटर को रोक कर पुलिस ने जांच की तरे वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक कट्टों से कुल 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र से गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को देना था। सीओ ने बताया कि गांजे की तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपित पर एटा दो और राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।