Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में अंधविश्वास में वृद्ध महिला को पीटकर हाथ तोड़ा, भतीजे पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:25 PM (IST)

    सोनभद्र के म्योरपुर में अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के चलते एक वृद्ध महिला को उसके भतीजे ने पीटकर हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने भतीजे पर डायन बताकर प्रत ...और पढ़ें

    सोनभद्र में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, भतीजे ने वृद्ध महिला का हाथ तोड़ा।

    सोनभद्र में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, भतीजे ने वृद्ध महिला का हाथ तोड़ा।

    HighLights

    1. सोनभद्र में अंधविश्वास के कारण वृद्ध महिला पर हमला।

    2. भतीजे ने डायन बताकर पीटा, हाथ तोड़ दिया।

    3. पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता म्योरपुर (सोनभद्र)। अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद में धनखोर ग्राम पंचायत के जुरा टोला में एक व्यक्ति ने वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। उसका हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने अपने ही भतीजे पर डायन कहकर प्रताड़ित करने और विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया है।

    घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जुरा गांव निवासी इंद्रमनिया ने रविवार को अपने बेटे के साथ म्योरपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुल‍िस इस मामले में व‍िध‍िक कार्रवाई कर रही है। बताया क‍ि आरोप‍ित के ख‍िलाफ व‍िध‍ि सम्‍मत कार्रवाई की जाएगी।