विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में सड़क ठेकेदार से रंगदारी, मारपीट और ₹80 हजार की लूट; अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:48 PM (IST)

ठेकेदार राहुल कुमार सोनकर ने आरोप लगाया है कि सड़क मरम्मत के दौरान कुछ लोगों ने उनसे पांच लाख की ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. ठेकेदार से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई।

  2. आरोपियों ने ठेकेदार से मारपीट कर 80 हजार लूटे।

  3. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र)। सड़क मरम्मत करा रहे ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज, रंगदारी मांगने और नकदी लूट ली है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित खम्हरिया बंका मोड़ निवासी संजीद बेग व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी को सौंपी गई है।

रॉबर्ट्सगंज के अखाड़ा मोहाल निवासी राहुल कुमार सोनकर ने तहरीर दी कि वह मेसर्स बीएस इंटरप्राइजेज के ठेकेदार हैं। उसे लोक निर्माण विभाग द्वारा बंका मोड़ से मंगल मार्केट तक संपर्क मार्ग की मरम्मत का ठेका मिला था। जब सड़क का कार्य चल रहा था तभी बंका मोड़ खम्हरिया निवासी संजीद बेग अपने दो-तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए ठेकेदार से काम जारी रखने के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों से ठेकेदार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

आरोपियों ने मजदूरों और सामग्री के भुगतान के लिए जेब में रखे 80 हजार नकद भी छीन लिए। कार्यस्थल पर मौजूद मेठ व मजदूरों सुमित, हीरालाल, सत्यनारायण आदि ने बीच-बचाव कर ठेकेदार की जान बचाई। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद वह बीजपुर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर मामले को टाल दिया।

पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर, आरोपित लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में जमानत पर छूटे बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, 8 साल पहले बहन से मांगी थी 5 लाख रुपये की रंगदारी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।