विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी का पशु चिकित्साधिकारी बनकर की शादी, फिर दहेज के लिए घर से निकाला

Published: Wed, 24 Sep 2025 12:14 PM (IST)

सोनभद्र में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वाराणसी के सौरभ सिंह ने खुद को पशु ...और पढ़ें

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। वाराणसी निवासी एक व्यक्ति ने खुद को राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी बताकर विवाह किया और फिर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

पीड़ित चोपन निवासी महिला की तहरीर पर राबर्ट्सगंज महिला थाना पुलिस ने वाराणसी के महाकाली नगर कालोनी, हरिहरपुर, रोहनिया निवासी सौरभ सिंह और उसकी मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

चोपन निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 21 दिसंबर 2022 को सौरभ सिंह के साथ हुआ था। यह परिजनों की सहमति से हुआ प्रेम विवाह था और पूर्ण रूप से दान दहेज मुक्त था। शादी में विदाई के दौरान मायके वालों ने घरेलू सामान, मूल्यवान गहने व कपड़े समेत अन्य सामान दिए थे। जबकि ससुराल वालों ने उपहार में जेवर दिए थे।

ससुराल पहुंचने के एक सप्ताह बाद पता चला कि उसे ससुराल की ओर से दिए गए जेवर नकली थे। पूछने पर ससुराल वालों ने दुर्व्यवहार किया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। सूचना पर मायके वाले आए और उसे चोपन ले गए। फरवरी 2023 में फिर वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसका पति कोई सरकारी पशु चिकित्सक नहीं था। जबकि उसके घर वाले उसे सरकारी पशु चिकित्सक बताते हुए शादी कराए थे।

महिला ने जब इस झूठ के बारे में ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने उसे दबाने का प्रयास किया। बाद में उसके सारे आभूषण रखकर उसके मायके वालों को बुलाकर जबरदस्ती वहां से विदा कर दिया। दहेज में पांच लाख रुपये व चार पहिया वाहन न लाने पर जान से मारने की धमकी दी।

जब ससुर का निधन हुआ तो वह ससुराल गई। वहां विपक्षियों ने दहेज के लिए उसे घर से भगा दिया। फिर जब वह माता-पिता के साथ सुलह समझौते के लिए पहुंची तो भी दुर्व्यवहार किया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।