विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में ट्रक से टकराने पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा दोस्त

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:15 PM (IST)

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार 22 वर्षीय सूर्यकांत निराला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूर्यकांत निराला की सड़क हादसे में मौत।

सूर्यकांत निराला की सड़क हादसे में मौत।

HighLights

  1. चोपन में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

  2. 22 वर्षीय सूर्यकांत निराला की घटनास्थल पर ही मृत्यु।

  3. रेड़िया गांव मोड़ पर हुआ यह भीषण सड़क हादसा।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल के पास रेड़िया गांव मोड़ पर गुरुवार की रात 16 चक्का ट्रक ने बाइक सवार अदलगंज के कोटिया टोला निवासी 22 वर्षीय सूर्यकांत निराला को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। बाइक पर सवार गांव का ही दूसरा युवक 22 वर्षीय सुदामा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

अदलगंज निवासी सूर्यकांत अपने दोस्त सुदामा के साथ बाइक से चोपन गया था। वहां से घूमकर रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सोन नदी पुल पार करने के बाद जैसे ही दोनों रेड़िया गांव के मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे 16 चक्का ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे सुदामा दूर जा गिरा जबकि सूर्यकांत सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसका शरीर उसी ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसके शरीर के चीथड़े हो गए।

पूरा शरीर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था। बाल-बाल बचे युवक ने पूरे घटना की जानकारी दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

पिता रामबली ने बताया कि सूर्यकांत उनका एकलौता पुत्र था, जबकि दो बेटियां हैं। उसकी शादी 10 मई को इसी वर्ष पड़ोस के गांव लालगंज की निवासी रेनू से हुई थी। इस घटना से परिवार के साथ ही गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को रौंदा; 1 की मौत और दूसरा गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।