Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवरात्रि पर विंध्याचल धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खास इंतजाम, चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें; हर घंटे मिलेगी सुविधा

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 04:24 PM (IST)

    इस बार नवरात्रि में श्रद्धालुओं को विंध्याचल जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सोनभद्र डिपो से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यात्रियो ...और पढ़ें

    भक्तों को बसों के लिए नहीं करना होगा इंतजार (प्रतीकात्मक फोटो)
    भक्तों को बसों के लिए नहीं करना होगा इंतजार (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. यात्रियाें की पर्याप्त संख्या होते ही तत्काल रवाना होंगी बसें
    2. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर के लिए भी और बसें चलाए जाने की संभावना
    3. वाराणसी, अहरौरा, अदलहाट और टेंगरा मोड़ के लिए हर घंटे जाती हैं बसें

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। Navratri 2024: नवरात्र पर सोनभद्र डिपो से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यहां से चुनार, मीरजापुर व विंध्याचल के लिए एक-दो ही ट्रेनें हैं। इसके मद्देनजर रोडवेज नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए नई व्यवस्था बना रहा है। दो माह पहले रोडवेज के बेड़े में पांच नई बसें शामिल की गई थीं। नवरात्र के लिए आधा दर्जन बसें की डिमांड की गई है।

    वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि सभी डिपो से विंध्याचल के लिए बसें चलाई जानी है। इसकी तैयारी की जा रही है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। प्रयास होगा कि डिपो में यात्रियों को प्रतीक्षा नही करने पड़े।

    सोनभद्र से कुल 60 बसें होती है संचालित

    सामान्य तौर पर सोनभद्र डिपो से कुल 60 बसें संचालित की जाती हैं। दोनों नई बसें गोरखपुर-शक्तिनगर के बीच चलाई जा रही हैं। पहले योजना थी कि नई बसें गोरखपुर होकर सोनौली नेपाल बार्डर तक चलाई जाएंगी। इससे साेनभद्र से नेपाल जाने वाले सैनालियों की डगर सोनौली तक आसान होगी।

    बहरहाल, नेपाल की सीमा सोनौली तक बसें चलाने की योजना पाइप लाइन से बाहर नहीं आई बल्कि गोरखपुर के लिए चार नई बसें चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इनमें दो बसें उपलब्ध हो गई। एक बस विंध्यनगर से सोनौली के लिए चलाई जा रही थी। वह भी बंद कर दी गई है।

    खबरें और भी

    नई बसें चलने से कई समस्याएं होंगी दूर

    इस कारण सोनौली तक जाने वाले यात्रियों को कई जगह बस बदलते हुए जाना होता है। नई बसें चलने से ऐसी समस्याएं दूर हो जाती। नई बसें अहरौरा, टेंगरा मोड़, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर होते हुए गोरखपुर तक जाएंगी और वहीं से वापस होंगी।

    नंबर गेम

    • 60 - बसें सोनभद्र डिपो से विभिन्न जनपदों के लिए संचालित
    • 05 - नई बसों का संचालन शक्तिनगर से गोरखपुर के बीच शुरू
    • 04 - बसें और डिपो में शामिल करने का प्रस्ताव लंबित

    नई बसों के लिए डिमांड वाराणसी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भेजा जा चुका है। इसमेें सुदूर ग्रामीण अंचलों के यात्रियों का भी खयाल रखा जाएगा। अनुबंधित बसें भी चलाने की प्रक्रिया चल रही है।

    - विश्राम सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सोनभद्र।