79 लाख से होगा अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ का विकास, CM पर्यटन विकास योजना के तहत हुआ शिलान्यास
सुल्तानपुर के अल्देमऊ नूरपुर स्थित अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ का मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत 78.91 लाख रुपये की लागत से विकास किया जाएगा। रविवा ...और पढ़ें

HighLights
अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ का 78.91 लाख से विकास।
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत होगा कायाकल्प।
विधायक राजेश गौतम ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास।
संवाद सूत्र, कादीपुर (सुलतानपुर)। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास योजना के तहत अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर का विकिास किया जाएगा। इस कार्य में 78 लाख 91 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश गौतम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जन के विकास के लिए कार्य कर रही है।
उन्हाेंने कहा कि इस प्राचीन मठ के विकास के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में हम भी सहभागी हुए यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में शासन से और भी धनराशि आवंटित करवा कर मठ को एक दिव्य और भव्य दर्शनीय स्थल बनाने के लिए कार्य करेंगे।
भूमि पूजन कर विकास कार्य का किया शुभारंभ
मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा की अध्यक्षता में पूरे विधि विधान से मठ परिसर में भूमि पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी साहित्यकार हनुमान प्रसाद सिंह,नूरपुर प्रधान बंटी सिंह, शिवभूषण सिंह, ईश नारायण सिंह, जीतेन्द्र सिंह , नन्हे सिंह, अजय कुमार सिंह, पंकज सिंह, सत्यनारायण सिंह,प्रभाकर सिंह, अरविंद सिंह मौजूद रहे।