भारत नेट योजना: सुलतानपुर के युवा बने आत्मनिर्भर, घर बैठे कमा रहे हजारों, परदेस में नौकरी से लाख गुना बेहतर
दूरसंचार विभाग की भारत नेट योजना सुलतानपुर के युवाओं को घर के पास रोजगार दे रही है।
-1794108658211_m.webp)
HighLights
सुलतानपुर में 2930 युवा भारत नेट योजना से जुड़े।
युवा प्रतिमाह 20 से 35 हजार रुपये कमा रहे।
योजना से बैंकिंग, आधारकार्ड, डिजिटल लाइब्रेरी जैसे कार्य।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। दूर संचार विभाग की भारत नेट योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में अब तक 2930 युवा इस योजना से जुड़े हैं। ये युवा इ्रंटरनेट का कनेक्शन लेकर जाति, निवास, आय, आधारकार्ड, बैंकिंग, डिजिटल लाइब्रेरी आदि का कार्य कर रहे हैं। इससे नागरिकों को घर के नजदीक सेवाएं मिल रही हैं। ऐसे युवा योजना से जुड़कर प्रतिमाह 20 से 35 हजार रुपये कमा रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि दिल्ली-मुंबई में नौकरी करने से यह व्यवसाय लाख गुना बेहतर है।
2023 में शुरू हुई थी योजना
भारत नेट योजना के तहत जिले में अब तक 19 भारत नेट उद्यमी बनाए गए हैं, जो ओएलटी (आप्टिकल लाइन टर्मिनल) की स्थापना कर युवाओं को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूबेपुर, कूरेभार, बल्दीराय, अखंडनगर, दोस्तपुर, लम्भुआ, प्रतापपुर कमैचा, कुड़वार, मोतिगरपुर आदि इलाकों से युवा गांव के आसपास रोजगार करने के लिए आगे आ रहे हैं।
बैंकिंग तो कोई चला रहे लाइब्रेरी
बंधुआकला के लोधेपुर के आजाद ने बताया कि तीन साल से इस योजना से जुड़कर बैंकिंग का कार्य कर रहे हैं। आधारकार्ड से भी रुपये निकालते हैं। इससे प्रतिमाह 25 से 30 हजार की आय हो जाती है। हर महीने सात सौ के आसपास बिल जमा करना पड़ता है। घर के नजदीक व्यवसाय करने से बड़ी राहत है।
बंधुआकला के अबदहू खान ने बताया कि बीएसएनएल से कनेक्शन लेकर ढाई साल से बेस्टर्न यूनियन और बैंकिंग का कार्य कर रहे हैं। हर महीने करीब 35 हजार की बचत होती है। बताया कि परदेश में नौकरी करने से यह व्यवसाय बहुत ही अच्छा है।
मुरलीनगर के कमलेश चन्द्र ने बताया कि घर के नजदीक जनसुविधा केन्द्र चला रहे हैं। प्रतिमाह 20 हजार रुपये की आय होती है। धम्मौर के राकेश कुमार ने बताया कि कनेक्शन लेकर डिजिटल लाइब्रेरी चला रहे हैं।
भारत नेट योजना से जुड़कर बेरोजगार युवा रोजगार कर रहे हैं। उद्यमियों की ओर से युवाओं को कनेक्शन देकर इससे होने वाली आय की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इससे जुड़कर रोजगार करने की सीख दी जाती है।
-वेद प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों को दीवाली तोहफा: मासिक वेतन में बढ़ोतरी, योगी सरकार का बड़ा एलान
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, अन्नपूर्णा योजना के तहत 12 जिलों में खुलेंगी रसोई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।