यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, 11 घायल
उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुलतानपुर में एक कार हादसा हुआ जब तेज हवा और बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर पूर्वांचल ...और पढ़ें

HighLights
- गोरखपुर के गोला के रहने वाले हैं घायल, रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे अमेठी
- एक ही कार में थे सभी सवार, घायलों में चार बच्चे, तीन महिलाएं व चार पुरुष शामिल
संवादसूत्र, जागरण, दोस्तपुर ( सुलतानपुर)। मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज हवा के साथ चमक-गरज व बारिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार गोरखपुर के 11 लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चे हैं।
गोरखपुर के गोला बाजार निवासी शमशेर अमेठी निवासी रिश्तेदार के यहां मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 165.5 पर लोकनाथपुर गांव के निकट पहुंची, तभी दुर्घटना हो गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी टीएन पांडेय गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में इलाज करवाते घायल। जागरण
घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। घायलों में चालक शमशेर, मोहिउद्दीन, बदरे आलम, सलेहा, जमीला, रजिया, एहतसाम, अलमास, अरमान, अरसलान व कल्लन शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- यात्रियों का मोबाइल फोन चुराकर हो जाते थे फरार, महिला सहित पांच हुए गिरफ्तार
आंधी-पानी से फसलों को नुकसान
वहीं सुलतानपुर में बुधवार की देर रात से मौसम बदल गया। गुरुवार सुबह से आसमान में काले बादल छा गए। 11 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, खेतों में तैयार गेहूं व दलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर पेड़ व खंभे भी धराशायी हो गए।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर दोहरे हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सबूत, पूछताछ में लगा उत्पीड़न का आरोप; महिलाओं ने किया सड़क जाम