Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी ने सुलतानपुर को दी 819 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों से बदलेगी जिले की तस्वीर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:35 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुलतानपुर और इसौली विधानसभाओं में 819 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 34 कार्यों का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने 819 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

    2. सुलतानपुर में 65 परियोजनाओं का लोकार्पण, 34 का शिलान्यास हुआ।

    3. जिले में 16 अरब की नई विकास योजनाओं को मिलेगी मंजूरी।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के पहले बटन दबाकर सुलतानपुर व इसौली विधानसभाओं में 81,900.37 रुपये की लागत से 65 परियोजनाओं का लोकार्पण व 34 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से जिला प्रगति पर आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने सुलतानपुर विधानसभा में 43466.78 लाख रुपये की लागत से 32 तथा इसौली में 12234.80 लाख रुपये की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा सुलतानपुर में 25321.53 लाख रुपये की लागत से 29 तथा 877.26 लाख से पांच परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या-प्रयागराज, वाराणसी-लखनऊ तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस की एक तिहाई लंबाई जिले से गुजरने के कारण दूरियां सिमट गई हैं। परिणाम यह कि अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने में सिर्फ 45 मिनट का समय लग रहा है।

    लोकार्पण में शामिल प्रमुख परियोजनाएं

    • तहसील बल्दीराय में आवासीय भवन
    • सोमनाभार के नरसिंह भगवान मंदिर का विकास
    • बल्दीराय, धम्मौर, हलियापुर, कुड़वार, महिला, कोतवाली देहात, करेभार व गोसाईंगंज थाना में हास्टल व बैरक
    • जलजीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्य
    • राजकीय मेडिकल कालेज, दूबेपुर
    • कटका-मायंग व अमहट-भादर मार्ग का चौड़ीकरण
    • नर्सिंग कालेज व 100 बेड का छात्रावास
    • आइटीआइ में आधुनिक प्रयोगशाला
    • जिला कारागार में बैरक समेत अन्य निर्माण
    • पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का नवीनीकरण

    शिलान्यास में शामिल प्रमुख परियोजनाएं

    • पकड़ी बाजार से बनकेपुर मार्ग का चौड़ीकरण
    • निरसहिया गोमती घाट पर सेतु व पहुंच मार्ग
    • गोलाघाट पर गोमती नदी पर सेतु व पहुंच मार्ग
    • जनपदीय संग्रहालय का निर्माण
    • जीआइसी में मिनी इंडोर स्टेडियम
    • कोतवाली नगर व गोसाईंगंज में आवासीय भवन निर्माण
    • डायट के सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकास संबंधी कार्य
    • सीताकुंड में गोमती कारीडोर का कार्य
    • मेडिकल कालेज में 100 बेड का गर्ल्स व 140 बेड का ब्वायज हास्टल
    • महमूदपुर में पशु चिकित्सालय
    • राजकीय शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न कार्य
    • साइबर थाना का प्रशासनिक भवन
    • कुड़वार के निरसहिया में हनुमान मंदिर का पर्यटन विकास
    • राजकीय हाईस्कूल खारा का निर्माण

    16 अरब की कार्य योजनाओं को स्वीकृति मिलने के आसार

    मंडलीय समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से विधायकों द्वारा प्रस्तावित जिले में विकास कार्यों से संबंधित 16 अरब की विकास योजनाएं मुख्यमंत्री को साैंपी गई। जनसभा में संबोधन में प्रस्ताव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इसे जल्द स्वीकृति का भरोसा दिलाया।

    खबरें और भी

    योजना के अनुसार सुलतानपुर, सदर, कादीपुर, लम्भुआ, इसौली व जगदीशपुर आंशिक में सड़क, सेतु व हेलीपैड संबंधी 904 कार्य संबंधित विधायकों द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं। इन पर 16 अरब 66 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये खर्च होंगे।

    इन प्रस्तावों में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए 509 सड़कों का नव निर्माण शामिल है। इन पर 57,769.39 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा ब्लाक व तहसील मुख्यालयों व धर्मार्थ सड़कों के नव निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल हैं।

    18.800 किमी लंबे 18 मार्गों का चौड़ीकरण तथा 16 सड़कों पर सड़क सुरक्षा कार्य भी कराए जाने हैं। छोटे व मध्यम 48 सेतु पर कार्य समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 12 हेलीपैड भी बनाए जाने हैं। 287 क्षतिग्रस्त सड़काें का पैच मरम्मत भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।