Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में चारपाई पर बैठे मजदूर की सांप के काटने से मौत, परिवार में पसरा मातम

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:38 PM (IST)

    सुलतानपुर के धनपतगंज में एक दिव्यांग मजदूर अमरनाथ की सांप के काटने से मौत हो गई। रात में चारपाई पर बैठे युवक को सांप ने डसा, जिसके बाद इलाज के दौरान ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुलतानपुर में दिव्यांग युवक की सांप के काटने से मौत।

    2. चारपाई पर बैठे अमरनाथ को रात में काले सांप ने डसा।

    3. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में सुबह दम तोड़ा।

    जागरण संवाददाता, धनपतगंज (सुलतानपुर)। थाना धनपतगंज क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे पाली गांव में जहरीले सांप के डसने से एक दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने नाज़ुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, पूरे सूबेदार निवासी अमरनाथ (40) पुत्र रामू विश्वकर्मा सोमवार रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान चारपाई के पास पहुंचे एक काले सांप ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    परिजन तत्काल उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अमरनाथ ने दम तोड़ दिया।

    बताया जाता है कि अमरनाथ दिव्यांग होने के बावजूद मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है